IBPS Clerk Prelims Result 2022: आईबीपीएस क्‍लर्क प्रीलिम्‍स का रिजल्‍ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk Prelims Result 2022 रिजल्‍ट चेक करने का लिंक 27 सितंबर तक वेबसाइट पर लाइव रहेगा

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 3:58 PM
प्रीलिम्‍स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अक्टूबर 2022 में आयोजित होने वाली मेन्स परीक्षा में बैठ सकेंगे

IBPS Clerk Prelims Result 2022: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन यानी IBPS ने आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्‍स परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार क्लर्क प्रीलिम्‍स परीक्षा में शामिल हुए हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

साथ ही नीचे दिए गए एक डायरेक्टर पर भी क्लिक कर अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक जारी हो चुका है, जो 27 सितंबर, 2022 तक एक्टिव रहेगा। IBPS ने 3 और 4 सितंबर को देश भर के विभिन्न एग्‍जाम सेंटर्स पर क्लर्क प्रीलिम्‍स परीक्षा आयोजित की थी।

ये भी पढ़ें- रणदीप गुलेरिया के बाद किसे मिलेगी दिल्ली AIIMS की कमान? इन दो नामों की हो रही चर्चा


केंद्रीय बैंकों में क्‍लर्क के विभिन्न खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। क्लर्क पद के चयन के लिए तीन राउंड (प्रीलिम्‍स, मेन्‍स और इंटरव्‍यू) में परीक्षा होगी। उम्मीदवारों की रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा का टेस्‍ट पास करना होगा।

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब 8 अक्टूबर, 2022 को मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। मेन्‍स एग्‍जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्‍द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे।

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्‍ट इस लिंक पर क्लिक करें

देखें, रिजल्‍ट चेक करने के स्‍टेप्‍स 

स्‍टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: फिर होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड सबमिट करें।

स्‍टेप 4: अब आपका स्‍कोरकार्ड आपके स्‍क्रीन पर खुल जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर लें।

स्‍टेप 5: भविष्य में जरूरत के लिए अपने स्‍कोरकार्ड की एक कॉपी अपने पास सेव करके रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।