ICSE, ISC Semester 1 Results: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इसी महीने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा सेमेस्टर 1 का रिजल्ट घोषित करेगा। आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर 1, 2021 के रिजल्ट 7 फरवरी को सुबह 10 बजे काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट काउंसिल के करियर पोर्टल (Careers portal) पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और इसे छात्रों को SMS के माध्यम से भेजा जाएगा। काउंसिल के करियर पोर्टल पर रिजल्ट की जांच के लिए, स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का असाना तरीका
- CISCE की आधिकारिक साइट cisce.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध करियर पोर्टल (Careers portal) पर क्लिक करें।
- इसके बाद टाइल 'Semester 1 examination system' पर क्लिक करें।
- ICSE result 2021 या ISC result 2021 लिंक पर प्रेस करें।
- रिजल्ट देखने के लिए 'Result Tabulation' पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
- उम्मीदवार अपने रिजल्ट की रीचेकिंग के लिए सीधे काउंसिल की वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। रीचेकिंग के लिए प्रति पेपर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।