ICSI CSEET 2024 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जुलाई के नतीजे जारी कर दिए हैं। CSEET July Result 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर देख सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए हॉल टिकट की जरूरत पड़ेगी जिसमें एप्लीकेशन नंबर है। इसकी परीक्षा 6, 7 और 8 जुलाई को हुई थी। इसमें क्वालिफाई करने के लिए हर पेपर में कम से कम 40 फीसदी और ओवरऑल 50 फीसदी अंक पाना जरूरी है। सफल होने वाले कैंडिडेट्स सीएस एग्जेक्यूटिव प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन के एलिजिबल हो जाएंगे।
