IAF Agniveer Recruitment 2022-2023: भारतीय वायुसेना (IAF) ने नई अग्निवीर वायु (Agniveer Yayu) भर्ती के तारीखों का ऐलान कर दिया है। अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में अग्निवीर वायु भर्ती 2023 (Agniveer Vayu Recruitment 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। 7 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। एयरफोर्स में नौकरी पाने के लिए यह शानदार मौका है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती की डिटेल्स भी देख सकते हैं।
