IAF Agniveer Recruitment 2023: वायुसेना में नौकरी पाने का शानदार मौका, 12वीं पास ऐसे करें अप्लाई, जानें लास्ट डेट और आयु सहित सभी डिटेल्स

IAF Agniveer Recruitment 2023: योग्य उम्मीदवार अग्निवीरवायु की आधिकारिक वेबसाइट anipathvayu.cdc.in के माध्यम से 31 मार्च 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों की तलाश की जा रही है। भारतीय वायुसेना के मुताबिक, 20 मई, 2023 से अग्निवीरवायु परीक्षा शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होगी

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 6:43 PM
Story continues below Advertisement
IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है

IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायु सेना ने 2023 के लिए अग्निवीर भर्ती की घोषणा की है। जो युवा वायु सेना में शामिल होना चाहते हैं वह अग्निवीर बनने के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस शानदार नौकरी में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति अग्निवीरवायु (Agniveervayu) की आधिकारिक वेबसाइट anipathvayu.cdc.in पर जाकर अप्लाई कर सकता है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों की तलाश की जा रही है।

भर्ती डिटेल्स

भारतीय वायुसेना की नोटिफिकेशन के मुताबिक, 20 मई, 2023 से अग्निवीरवायु परीक्षा शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होगी। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। रक्षा मंत्रालय की अग्निपथ योजना के अंतर्गत वायुसेना में अग्निवीरवायु की भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की अल्पकालिक चार साल के लिए नियुक्ति दी जाती है। चयनित उम्मीदवारों में 25 फीसदी को चार साल के बाद स्थायी नियुक्ति दी जाती है।


योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पात्र होने के लिए विज्ञान वर्ग में 12 वीं कक्षा पूरी करने की आवश्यकता है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले छात्रों के पास न्यूनतम 50% होना चाहिए। और दो साल की व्यावसायिक डिग्री में 50% जिसमें दो गैर-व्यावसायिक विषय, गणित और भौतिकी शामिल हैं।

साइंस स्ट्रीम के अलावा 12वीं कक्षा की परीक्षा में 50% आवश्यक है। अग्रेंजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों का जन्म 26 दिसंबर, 2006 और 26 जून, 2006 के बीच होना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो आयु प्रतिबंध 21 से अधिक नहीं होना चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया

अप्लाई करने के बाद योग्य उम्मीदवारों को 20 मई 2023 को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा। अप्लाई करने से पहले कृपया वायुसेना की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में चार साल की अवधि के लिए अग्निपथ कार्यक्रम के तहत अग्निवीरों को नियुक्त किया जाएगा।

अन्य डिटेल्स

अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना (नौसेना, थल सेना और वायुसेना) में सेवा देने का अवसर मिलेगा। इन युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। चार साल बाद चयनित हुए अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को स्थायी कर दिया जाएगा और बाकी लोगों को रिटायर कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Agniveer भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, पहले देना होगा ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन

अग्निवीर ट्रेनिंग के दौरान भारतीय वायु सेना और सीएसडी कैंटीन से भी लाभान्वित हो सकते हैं। मेडिकल बीमा 48 लाख रुपये का होगा। हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा भी कई सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।