Get App

Indian Railways: रेलवे में मार्च 2023 तक 35281 लोगों को मिलेगी नौकरी, NTPC Exam पर आया बड़ा अपडेट

Indian Railways: रेलवे ने भर्ती परीक्षाओं के नतीजों के टाइम टेबल का ऐलान कर दिया है। मार्च 2023 तक 35,281 लोगों को नौकरी देने की घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2022 पर 10:02 AM
Indian Railways: रेलवे में मार्च 2023 तक 35281 लोगों को मिलेगी नौकरी, NTPC Exam पर आया बड़ा अपडेट
स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और टाइमकीपर जैसे पद भरे जाएंगे।

Indian Railways: रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने और कब नौकरी दी जाएगी इसकी डेडलाइन तय कर दी है। दरअसल, रेलवे ने NTPC की परीक्षा में चयनित 35281 कैंडिडेट्स को मार्च 2023 तक नौकरी देने का ऐलान किया है। रेलवे के इस कदम से उन लोगों को फायदा होगा, जिन्होंने कई चरणों में परीक्षाएं दी हैं और Result का इंतजार कर रहे हैं। 4 साल के बाद 35,281 वैकेंसी को भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ) एनटीपीसी परीक्षा 2022 कई रेलवे जोन और भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों में कराई गई थी।

21 RRB में से 17 के नतीजे घोषित

अधिकारियों ने कहा कि स्तर-6 में 7,124 कैंडिडेट्स के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। उनका मेडिकल और अन्य डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन चल रहा था। 21 RRB में 17 ने पहले ही अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। जबकि बाकी जल्द ही अपने नतीजों का ऐलान करेंगे। रेलवे की ओर से जारी किए गए टाइमटेबल के मुताबिक नवंबर के तीसरे हफ्ते तक लेवल-5 का रिजल्ट आ जाएगा। वहीं दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल का काम पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी के तीसरे हफ्ते तक इन्हें नौकरी के लिए सूचीबद्ध कर लिया जाएगा।

Bihar Police Recruitment: बिहार में 44,000 पदों पर पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान, जानें डिटेल्स

मार्च 2023 तक डेडलाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें