नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार 1 मार्च से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया है और छात्र jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार 1 मार्च से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया है और छात्र jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
JEE मेन परीक्षा 2022 को इस साल दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 16-17 अप्रैल को होगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 24 से 29 मई तक होगी। JEE मेन परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और पहले चरण की परीक्षा के लिए ऐप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 मार्च 2022 है।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) में दो पेपर होते हैं।
पहला पेपर B.E और B.Tech जैसे अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सों में एडमिशन के लिए होता है। इसके तहत छात्र देश के विभिन्न NIT, IIIT और केंद्र व राज्य सरकार के दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पा सकते हैं। इसके अलावा यह परीक्षा JEE (एडवांस्ड) के लिए भी एक एलिजिबिलिटी टेस्ट होती है, जिसे IIT में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
वहीं दूसरा पेपर B.Arch और B.Planning जैसे कोर्सों में एडमिशन के लिए होता है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन छात्रों ने साल 2020 और 2021 में 12वीं क्लास या इसके समकक्ष परीक्षा पूरी की है या जो 2022 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे JEE मेन परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के योग्य है। JEE Main में सफलतापूर्वक पास होने वाले और टॉप 2.5 फीसदी उम्मीदवारों में आने वाले छात्रों को JEE एडवांस 2022 के लिए बैठने का मौका मिलेगा।
JEE मेन परीक्षा 2022 को अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
पिछले साल कोरोना महामारी के चलते छात्रों की सुविधा के लिए और उन्हें अपने स्कोर में सुधार का एक और मौका देने के लिए इस परीक्षा को चार बार आयोजित किया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।