Get App

JEE Main 2022: इस साल सिर्फ दो चरणों में होगी जेईई परीक्षा, jeemain.nta.nic.in पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

JEE Main 2022 exam: NTA ने मंगलवार 1 मार्च से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 10:00 PM
JEE Main 2022: इस साल सिर्फ दो चरणों में होगी जेईई परीक्षा, jeemain.nta.nic.in पर आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
JEE मेन परीक्षा 2022 को इस साल दो चरणों में आयोजित किया जाएगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार 1 मार्च से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया है और छात्र jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

JEE मेन परीक्षा 2022 को इस साल दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 16-17 अप्रैल को होगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 24 से 29 मई तक होगी। JEE मेन परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं और पहले चरण की परीक्षा के लिए ऐप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 मार्च 2022 है।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) में दो पेपर होते हैं।

पहला पेपर B.E और B.Tech जैसे अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सों में एडमिशन के लिए होता है। इसके तहत छात्र देश के विभिन्न NIT, IIIT और केंद्र व राज्य सरकार के दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पा सकते हैं। इसके अलावा यह परीक्षा JEE (एडवांस्ड) के लिए भी एक एलिजिबिलिटी टेस्ट होती है, जिसे IIT में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें