Get App

Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में फीमेल हेल्थ वर्कर, लैब टेक्नीशियनऔर असिस्टेंट रेडियोग्राफर के पदों पर 3,000 से अधिक वैकेंसी निकली हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 03, 2022 पर 9:11 PM
Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है

Rajasthan Recruitment 2022: सरकारी नौकरी (Govt Jobs) की तलाश कर रहे राजस्थान (Rajasthan) के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में फीमेल हेल्थ वर्कर (Female Health Worker), लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) और असिस्टेंट रेडियोग्राफर (Assistant Radiographer) के पदों पर 3,000 से अधिक वैकेंसी निकली हैं। राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (SIHFW, Rajasthan) ने 3,214 खाली पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

उपरोक्त तीनों पदों पर भर्ती के लिए डिटेल नोटिफकेशन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर 15 दिसंबर को शाम 4 बजे उपलब्ध होगा। हालांकि, विभाग ने अभी यह नहीं बताया है कि अप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से शुरू होगी और उसका लास्ट डेट क्या होगी।

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup: मैच शुरू होने से पहले फुटबॉल को मोबाइल की तरह क्यों चार्ज करनी पड़ती है? वजह जानने के लिए देखें ये वीडियो

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,214 खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसमें 1,155 पद फीमेल हेल्थ वर्कर और 1,015 असिस्टेंट रेडियोग्राफर एवं 1,044 पद लैब टेक्नीशियन के हैं। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि SIHFW Recruitment 2022 के लिए डिटेल्स अधिसूचना 15 दिसंबर 2022 को शाम 4 बजे से उपलब्ध होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें