Kota Student Suicide Case: राजस्थान के कोटा में लगातार हो रहे कोचिंग छात्रों की खुदकुशी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी हॉस्टल और पीजी में स्प्रिंग वाले पंखे लगाने के निर्देश दिए है। यह पंखे स्प्रिंग के जरिए फिट किए जाते है, जिससे की इन पर वजन पड़ते ही यह नीचे आ जाते है। साथ ही इसमें अलार्म सिस्टम होता है जिससे की अलार्म बज जाता है। कोटा जिला प्रशासन ने शहर के सभी हॉस्टलों और पेइंग गेस्ट (PG) को सभी कमरों में स्प्रिंग-लोडेड सीलिंग पंखे लगाने के निर्देश दिए हैं। कोटा में आत्महत्या के मामलों पर अंकुश लगाने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया गया है।
