Get App

KVS admission 2022-23: 11 अप्रैल तक बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, ऐसे भरें फॉर्म और बाकी डिटेल

KV में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11.04.2022 (सोमवार) शाम 07:00 बजे तक बढ़ा दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2022 पर 5:11 PM
KVS admission 2022-23: 11 अप्रैल तक बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, ऐसे भरें फॉर्म और बाकी डिटेल
KVS admission 2022-23: 11 अप्रैल तक बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख (FILE PHOTO)

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 मार्च से बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दी है। KVS ने कक्षा 1 के लिए एक पोर्टल एक्टिव किया है, जहां इच्छुक माता-पिता और अभिभावक शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "एकेडमिक ईयर 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा I में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11.04.2022 (सोमवार) शाम 07:00 बजे तक बढ़ा दी गई है।"

संगठन ने सत्र 2022-23 के लिए नया एडमिशन प्रोग्राम भी जारी किया है। कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 से 16 अप्रैल तक शाम 4 बजे तक की जाएगी।

कक्षा 11 के लिए कक्षा 10 के परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें