LIC Recruitment 2022: LIC में CTO, CDO, CISO पोस्ट पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

LIC Recruitment 2022: भारतीय जीवन बीमा निगम ने भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 2:39 PM
कैंडिडेट्स को उनकी योग्यता, अनुभव के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

LIC Recruitment 2022: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India -LIC) ने मुख्य टेक्निकल ऑफिसर (CTO), मुख्य डिजिटल ऑफिसर (CDO) और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) के पद के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट्स LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर लॉग इन करके अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2022 है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अपने अंतिम रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग इन करें।

इन तारीखों को रखें याद


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू - 10 सितंबर, 2022

अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 10 अक्टूबर, 2022

एप्लीकेशन फार्म एडिट करने की आखिरी तारीख - 10 अक्टूबर, 2022

एप्लीकेशन प्रिंट करने की आखिरी तारीख - 25 अक्टूबर, 2022

शैक्षिक योग्यता

चीफ टेक्निकल ऑफिसर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट या MCA या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

चीफ डिजिटल ऑफिसर: ग्रेजुएट/ मास्टर डिग्री बिजनेस/ टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ डिजिटल मार्केटिंग या उस सेक्टर का कॉम्बिनेशन होना चाहिए।

चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर: एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट, सूचना सुरक्षा में विश्वसनीय प्रमाणपत्र या एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से इंजीनियर की डिग्री।

BRBNM Recruitment 2022: RBI की इस कंपनी में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई

फीस

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स को 100 रुपये देना होगा। बाकी सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये फीस देनी होगी। कैंडिडेट्स को उनकी योग्यता, अनुभव के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

जानिए कैसे करें अप्लाई

LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर विजिट करना होगा। होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया वेबपेज खुल जाएगा। फिर अप्लाई ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन भरें। इसके लिए फीस जमा करें। फिर अपने एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।