MPPSC Exam 2019 Result: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10 टॉपर्स में से 7 महिलाएं, प्रिया पाठक ने किया टॉप

MPPSC Exam 2019 Result: शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है। एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात घोषित परिणाम के मुताबिक प्रिया पाठक राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं। वह उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) पद पर चयनित हुई हैं

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
MPPSC Exam 2019 Result: प्रिया पाठक राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं

MPPSC State Service Exam Result 2019: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है। एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात घोषित परिणाम के मुताबिक प्रिया पाठक (Priya Pathak Tops) राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं। वह उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) पद पर चयनित हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि डिप्टी कलेक्ट पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों में क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए मूलत: 571 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मुकदमा मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में लंबित होने के कारण फिलहाल इनमें से 87 प्रतिशत पदों का चयन परिणाम घोषित किया गया है।


ये भी पढ़ें- सहकारी समितियों को ग्रामीण जीवन का हिस्सा बनाने पर सरकार का जोर, पीएम मोदी ने बताया क्या है प्लान

अधिकारी ने बताया कि शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन सूची इस मुकदमे में अदालत के अंतिम फैसले के बाद घोषित की जाएगी। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना एमपीपीएससी 2019 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.gov.in पर देख सकते हैं।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Dec 27, 2023 2:59 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।