Get App

MPPSC Exam 2019 Result: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10 टॉपर्स में से 7 महिलाएं, प्रिया पाठक ने किया टॉप

MPPSC Exam 2019 Result: शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है। एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात घोषित परिणाम के मुताबिक प्रिया पाठक राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं। वह उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) पद पर चयनित हुई हैं

Akhileshअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 3:07 PM
MPPSC Exam 2019 Result: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10 टॉपर्स में से 7 महिलाएं, प्रिया पाठक ने किया टॉप
MPPSC Exam 2019 Result: प्रिया पाठक राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं

MPPSC State Service Exam Result 2019: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है। एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात घोषित परिणाम के मुताबिक प्रिया पाठक (Priya Pathak Tops) राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं। वह उप जिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) पद पर चयनित हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि डिप्टी कलेक्ट पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों में क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए मूलत: 571 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मुकदमा मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में लंबित होने के कारण फिलहाल इनमें से 87 प्रतिशत पदों का चयन परिणाम घोषित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें