Get App

NEET Paper Leak: CBI ने हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak: अधिकारियों ने कहा कि CBI पेपर लीक मामले के सिलसिले में जिले के पांच और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गहन पूछताछ के बाद हक और आलम को गिरफ्तार कर लिया। CBI ने NEET-UG पेपर लीक मामले में छह FIR दर्ज की हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 9:04 PM
NEET Paper Leak: CBI ने हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार
NEET Paper Leak: CBI ने हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG पेपर लीक मामले में शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग में एक स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से 5 मई को कराए गए मेडिकल एंट्रेस टेस्ट नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को NTA का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का सेंटर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि CBI पेपर लीक मामले के सिलसिले में जिले के पांच और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गहन पूछताछ के बाद हक और आलम को गिरफ्तार कर लिया।

CBI ने NEET-UG पेपर लीक मामले में छह FIR दर्ज की हैं।

गेस्ट हाउस में चल रही थी पूछताछ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें