Get App

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा 2024 की नई तारीख का जल्द होगा ऐलान, NBE ने की तैयारी

NEET PG 2024 Date Soon: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (National Board of Examinations -NBE) अगले हफ्ते तक नीट पीजी 2024 की नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। नीट पीजी परीक्षा 23 जून को होना था, लेकिन कुछ गड़बड़ी के चलते इसे टाल दिया गया था। नीट यूजी परीक्षा को लेकर पहले ही विवाद जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2024 पर 1:36 PM
NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा 2024 की नई तारीख का जल्द होगा ऐलान, NBE ने की तैयारी
NEET PG 2024 Date Soon: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि NBE 1 या 2 जुलाई को नई तारीखों का ऐलान कर देगा।

नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (National Board of Examinations -NBE) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट) की नई तिथि की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जाएगी। NBE के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ के मुताबिक, NEET PG की नई परीक्षा की तारीख का ऐलान अगले वीकेंड से पहले कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 1 या 2 जुलाई तक परीक्षा की नई तारीख के बारे में घोषणा की जा सकती है।– NBE ने पहले ही नीट पीजी परीक्षा के आयोजन से जुड़े प्लान एजुकेशन मिनिस्ट्री को भेज दिया है। अब बस इस प्लान के मंजूरी मिलने की देरी है। प्लान पर अप्रूवल मिलते ही नई परीक्षा तारीख जारी कर दी जाएगी।

नीट पीजी परीक्षा 23 जून को होना था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले 22 जून को इसे टाल दिया गया। अचानक परीक्षा टाल देने से छात्रों के बीच हड़कंप मच गया था। फिलहाल छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

NBE 7 साल से करा रहा है परीक्षाएं

NBE पिछले 7 साल से नीट पीजी की परीक्षाएं करा रहा है। नीट यूजी पेपर लीक और यूजीसी-नेट को रद्द करने पर बड़े पैमाने पर विवाद हुआ था। इसके बाद नीट पीजी परीक्षा को टाल दिया गया। NBE अध्यक्ष अभिजीत सेठ का कहना था इस परीक्षा का पेपर लीक या किसी अन्य मुद्दे की वजह से नहीं टाला गया था। उन्होंने कहा कि इसलिए परीक्षाएं टाल दी गईं थी कि शिक्षा मंत्रालय पूरी मजबूती के साथ इस परीक्षा को आयोजित कराना चाहता था। ऐसे में हम किसी भी कीमत पर प्रक्रिया को कमजोर नहीं होने देना चाहते थे। NBE ने कहा कि एनटीए ने पहले भी कई परीक्षाएं कैंसिल कर दी थी। लिहाजा यह परीक्षा बेहद संवेदनशील थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें