NEET PG Exam 2024: इस साल कब होगी नीट पीजी परीक्षा? यहां जानें रजिस्ट्रेशन डेट से लेकर काउंसलिंग तक सभी डिटेल्स

NEET PG Exam 2024: रिपोर्ट के मुताबिक, NEET PG 2024 परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते और काउंसलिंग अगस्त के पहले हफ्ते में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने पीटीआई को आगे बताया कि नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 7:23 PM
NEET PG Exam 2024: काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है

NEET PG Exam 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 2024 में होने वाली मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए प्रिलिमिनार्य एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2024 परीक्षा 3 मार्च के लिए निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की सिफारिशों में कहा गया है कि NEET PG जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

दूसरी ओर, काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक NEET PG 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई तारीखों की घोषणा नहीं की है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे nbe.edu.in या natboard.edu.in को चेक करते रहें। आप जाकर पीजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तारीखों की घोषणा NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

NEET PG 2024 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?


कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी अटकलें हैं कि NEET PG 2024 जुलाई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, NBEMS ने एग्जाम डेट के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंसलिंग सेशन अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों ने पीटीआई को आगे बताया कि अगर NEET-PG 2024 परीक्षा में देरी हुई तो काउंसलिंग अगस्त में होने की उम्मीद है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, NEET PG 2024 परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते और काउंसलिंग अगस्त के पहले हफ्ते में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने पीटीआई को आगे बताया कि नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया, "नीट-पीजी परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।"

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने बताया- कौन सी 4 जातियों के उत्थान से शक्तिशाली बनेगा भारत

NExT एग्जाम नहीं होगा

NBEMS ने नवंबर 2023 में परीक्षाओं के लिए अस्थायी कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम में 2024 की पहली छमाही में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की अस्थायी तारीखें दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा। उस कार्यक्रम के अनुसार, NEET पीजी 2024 3 मार्च, 2024 के लिए निर्धारित है। बता दें कि NEET-PG विभिन्न MD/MS और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए एक एंट्रेंस एग्जाम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।