NEET PG Exam 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 2024 में होने वाली मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए प्रिलिमिनार्य एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2024 परीक्षा 3 मार्च के लिए निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की सिफारिशों में कहा गया है कि NEET PG जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
