Get App

NEET-UG के सिलेबस में बड़ा बदलाव, मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली राहत!

NEET-UG 2024 की तैयारी कर रह सभी स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपके लिए एग्जाम का सिलेबस कम कर दिया गया है। CBSE और दूसरे स्टेट बोर्ड्स के सिलेबस में बदलाव के बाद ये अहम फैसला लिया गया है। आप अपडेटेड सिलेबस मेडिकल की सबसे भरोसेमंद वेबसाइट NMC पर देख सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 9:22 AM
NEET-UG के सिलेबस में बड़ा बदलाव, मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली राहत!
NEET-UG 2024 के अपडेटेड सिलेबस के लिए वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

NEET-UG मेडिकल एंट्रेस एग्जाम  का सिलेबस अब कम होने जा रहा है। CBSE के करिकुलम में बदलाव के बाद ये नई अपडेट सामने आई है। NEET-UG अगले साल 5 मई को कंडक्ट किया जाएगा। NEET-UG 2024 के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने ये नोटिफिकेशन जारी किया है। अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड नेशनल मेडिकल कमीशन के अंडर एक ऑटोनोमस बॉडी है जिसने अब NEET-UG 2024 का सिलेबस फाइनलाइज कर दिया है।

NEET-UG का अपडेटेड सिलेबस यहां करें चेक

NTA ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि सिलेबस को NMC की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये अपडेट पहुंच सके। सभी लोगों को NEET-UG 2024 के अपडेटेड सिलेबस के लिए वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अकादमी सेशन 2024-25 का सारा सिलेबस भी साइट पर उपलब्ध रहेगा।

JEE MAINS के सिलेबस में भी किया जा चुका है बदलाव

NTA के अधिकारियों ने कंफर्म किया कि ये कदम  CBSE और बाकि के स्कूल बोर्ड के सिलेबस में बदलाव करने के बाद लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में NTA ने JEE MAIN 2024 के सिलेबस को लेकर भी ऐसी ही अपडेट दी गई थी। CBSE और दूसरे बोर्ड 2021 से एक रैशनलाइज सिलेबस लेकर आए थे ताकि स्टूडेंट्स का बर्डन कम किया जा सके। ऐसे में ये मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक राहत की खबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें