NIOS Board Exams 2025: एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें सभी डिटेल्स

NIOS 10th-12th Practical Exams 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 25, 2025 पर 6:33 PM
NIOS Class 10th-12th Practical Exams 2025: एनआईओएस कक्षा 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेंगी

NIOS Class 10th-12th Practical Exam Date Sheet 2025 Released: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। NIOS कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च 2025 से शुरू होने वाली है। परीक्षाएं 1 अप्रैल तक चलेंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए NIOS हॉल टिकट एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

NIOS पब्लिक एग्जामिनेशन ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। NIOS ने सभी क्षेत्रीय निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी-अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 2025 के लिए NIOS 10वीं और 12वीं क्लास की प्रैक्टिकल एग्जाम टाइमटेबल तुरंत प्रकाशित करें।

NIOS कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं साइंस एंड टेक्नोलॉजी, होम साइंस, कर्नाटिक संगीत और फोक आर्ट जैसे विषयों से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं हेयर केयर और स्टाइलिंग, हाथ और पैर की देखभाल, बेकरी और कन्फेक्शनरी, बेसिक कंप्यूटिंग में सर्टिफिकेट, डेस्कटॉप पब्लिशिंग में सर्टिफिकेट, योग में सर्टिफिकेट और भारतीय सांकेतिक भाषा में मूल्यांकन के साथ समाप्त होंगी।


छात्र NIOS की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। थ्योरी एग्जाम पूरी होने के बाद सात सप्ताह के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

छात्रों को एग्जाम के दिन वैध पहचान पत्र के साथ अपना NIOS कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड लाना होगा। जो उम्मीदवार अपना NIOS हॉल टिकट लाने में विफल रहते हैं, उन्हें एग्जाम हॉल में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- Tamil vs Hindi: 'तमिलनाडु एक और भाषा युद्ध के लिए तैयार': हिंदी पर जारी विवाद के बीच सीएम स्टालिन की चेतावनी

अधिसूचना में कहा गया है कि एग्जाम सेंटरों को प्रैक्टिकल मार्क ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक NIOS वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। छात्र एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों की आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

NIOS Board Exams 2025 Schedule Download

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।