हरियाणा में इस साल कक्षा 5 और 8 की नहीं होगी बोर्ड परीक्षा, विरोध प्रदर्शन के बीच सीएम खट्टर का फैसला

कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों के विरोध के बीच, राज्य सरकार ने इस साल परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हरियाणा में इस साल कक्षा 5 और 8 की नहीं होगी बोर्ड परीक्षा (FILE)

इस साल कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी, हरियाणा सरकार ने 21 फरवरी को इसकी घोषणा की है। कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों के विरोध के बीच, राज्य सरकार ने इस साल परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के निदेशालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि CBSE और हरियाणा बोर्ड के लिए परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। अगले साल से कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

7th Pay Commission: होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! सरकार दे रही 10,000 रुपये एडवांस, जानिए कैसे उठाएं फायदा

DPR हरियाणा ने ट्वीट किया, "हरियाणा अलर्ट | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज घोषणा की कि इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड दोनों की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। अगले सत्र से 5वीं और 8वीं कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।"


यह फैसला गुरुग्राम के 12 CBSE, CISCE और IB बोर्ड स्कूलों के कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के अभिभावकों के विरोध के बाद आया है। माता-पिता अप्रैल 2022 में कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।