NCL Recruitment: 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

NCL Recruitment: एनसीएल ने माइनिंग सरदार और सर्वेयर समेत कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2022 है। इसमें माइनिंग सरदार के 374 पद और सर्वेयर के 31 पद भरे जाएंगे

अपडेटेड Dec 14, 2022 पर 11:03 AM
NCL ने 400 से ज्यादा पद भरने का नोटिफिकेशन जारी किया है

NCL Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतर मौका सामने आया है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Northern Coalfield Ltd) ने बंपर भर्ती निकाली है। इसमें 10 वीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए माइनिंग सरदार और सर्वेयर समेत कुल 405 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2022 है। इसमें माइनिंग सरदार के 374 पद और सर्वेयर के 31 पद भरे जाएंगे। फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। यहां आपको एनसीएल (NCL) की इस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी दी जा रही है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

माइनिंग सरदार पदों के लिए 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही माइनिंग सरदार का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। वहीं सर्वेयर के पदों के लिए 10वीं पास के साथ सर्वेयर सर्टिफिकेट या माइनिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।


आयु सीमा

NCL में माइनिंग सरदार और सर्वेयर समेत कई पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1180 रुपये फीस भरनी होगी। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डेवलपमेंटल कैंडिडेट्स को फीस में छूट दी गई है।

Sarkari Naukri: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार, 49,000 युवाओं को योगी सरकार देने जा रही जॉब, जानें डिटेल्स

जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर कैंडिडेट्स के सेलेक्शन के लिए कंप्यूटर में परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा। 90 मिनट का पेपर होगा और 100 अंकों का प्रश्नपत्र होगा।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

सैलरी

सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को 31,852 से लेकर 34,391 रुपये सैलरी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।