UP Vacancy 2022-23: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Govt) जल्द ही सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाह करने वाले युवाओं का सपना हकीकत में बदलने जा रही है। जी हां, अगले साल तक योगी सरकार 14,000 डॉक्टर, पैरामेडिकल और 35,000 सिपाहियों की भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाल ही में यूपी के अलग-अलग विभागों से खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा था।
खाली पदों को भरने की मिली मंजूरी
इसी क्रम में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया संस्थान और यूपी पुलिस में करीब 49,000 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और लोहिया संस्थानों में 14,000 खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी दे दी गई है।
इसके अलावा यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 35,000 सिपाहियों की भर्ती करेगा। जबकि नागरिक पुलिस में 26,200 PAC में कांस्टेबल के लिए 8,500 और फायरमैन के 10,57 पदों पर युवाओं को भर्ती करने की तैयारी है। इन भर्तियों के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाएगी।
2023 दिसंबर तक सभी खाली पदों को भरने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2023 तक भरने के लिए सभी विभागों में खाली पड़े पदों का डिटेल्स मांगा था। सीएम योगी ने सभी विभाग के सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जल्द ही इन खाली पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए। जिसके बाद अलग-अलग विभागों की तरफ से खाली पड़े पदों का डिटेल्स शासन को दिया जा रहा है। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद योगी सरकार भर्तियों की मंजूरी दे रही है। आने वाले दिनों में अन्य कई विभागों में भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।