JEE एग्जाम से जुड़ी हुए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आप भी JEE एग्जाम देने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की है। दरअसल हालिया अपडेट के मुताबिक अब JEE मेंस का एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट नहीं कराएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक नए बोर्ड का गठन किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित किए जाने वाले इस बोर्ड की तरफ से ही IIT और NIT जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एंट्रेस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से बनाए गए इस बोर्ड का नाम जेईई एपेक्स बोर्ड (JAB) है। इस बोर्ड को ही JEE मेंस एग्जाम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बोर्ड का चेयरमैन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के वाइस चांसलर प्रोफेसर एस के जैन को बनाया गया है। इसके अलावा इस बोर्ड में IIT बॉम्बे, IIT गुवाहाटी, IIIT लखनऊ, IIT मद्रास, NIT राउरकेला, NIT सुरतकल, IIIT हैदराबाद, IITM ग्वालियर के डायरेक्टर, असम, मणिपुर, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, सीबीएसई के चेयरमैन, NIC, NTA और सी-डैक के डायरेक्टर जनरल व एमओई के एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी को भी सदस्य बनाया गया है।
बोर्ड का बनाया जाएगा खुद का सचिवालय
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई एपेक्स बोर्ड (JAB) के पास अपना खुद का एक सचिवालय होगा। यह सचिवालय NTA ही उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा JEE इंटरफेस ग्रुप इसे आर्थिक सहायता भी मुहैया कराएगा। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA, JEE एंट्रेंस टेस्ट कंडक्ट कराने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव और लॉजिस्टिक हेल्प भी मुहैया कराएगा। JAB के पास एंट्रेस एग्जाम कंडक्ट करने के लिए पॉलिसी रूल और रेगुलेशन बनाने का आखिरी अधिकार होगा।
जारी हो गया है JEE मेंस का शेड्यूल
JEE मेंस के एग्जाम के लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। इस एग्जाम के पहले स्टेज को 24 जनवरी 2024 से 1 फरवरी के 2024 के बीच आयोजित कराया जाएगा। इस परीक्षा का रिजल्ट 22 से 24 फरवरी 2024 तक जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके लिए फॉर्म अप्लाई करने का प्रोसेस भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा। वहीं JEE मेंस एग्जाम का दूसरा फेज 1 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित कराया जाएगा। जिसका रिजल्ट 8 से 11 मई 2024 तक जारी किया जाएगा।