Get App

NTA अब नहीं कंडक्ट कराएगा JEE मेंस एग्जाम, शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा के लिए किया इस नए बोर्ड का गठन

हालिया अपडेट के मुताबिक अब JEE मेंस का एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट नहीं कराएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक नए बोर्ड का गठन किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित किए जाने वाले इस बोर्ड की तरफ से ही IIT और NIT जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एंट्रेस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से बनाए गए इस बोर्ड का नाम जेईई एपेक्स बोर्ड (JAB) है। इस बोर्ड को ही JEE मेंस एग्जाम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बोर्ड का चेयरमैन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के वाइस चांसलर प्रोफेसर एस के जैन को बनाया गया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 20, 2023 पर 9:29 PM
NTA अब नहीं कंडक्ट कराएगा JEE मेंस एग्जाम, शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा के लिए किया इस नए बोर्ड का गठन
JEE एग्जाम से जुड़ी हुए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आप भी JEE एग्जाम देने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की है

JEE एग्जाम से जुड़ी हुए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आप भी JEE एग्जाम देने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही काम की है। दरअसल हालिया अपडेट के मुताबिक अब JEE मेंस का एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंडक्ट नहीं कराएगा। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की तरफ से एक नए बोर्ड का गठन किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित किए जाने वाले इस बोर्ड की तरफ से ही IIT और NIT जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एंट्रेस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

क्या है इस बोर्ड का नाम

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से बनाए गए इस बोर्ड का नाम जेईई एपेक्स बोर्ड (JAB) है। इस बोर्ड को ही JEE मेंस एग्जाम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बोर्ड का चेयरमैन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के वाइस चांसलर प्रोफेसर एस के जैन को बनाया गया है। इसके अलावा इस बोर्ड में IIT बॉम्बे, IIT गुवाहाटी, IIIT लखनऊ, IIT मद्रास, NIT राउरकेला, NIT सुरतकल, IIIT हैदराबाद, IITM ग्वालियर के डायरेक्टर, असम, मणिपुर, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, सीबीएसई के चेयरमैन, NIC, NTA और सी-डैक के डायरेक्टर जनरल व एमओई के एडिशनल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी को भी सदस्य बनाया गया है।

Indian Army में निकली है अधिकारी कै वैकेंसी, जानें कहां से जाकर कर सकते हैं अप्लाई और क्या है योग्यता | Moneycontrol Hindi

बोर्ड का बनाया जाएगा खुद का सचिवालय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें