अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी (Phd) की पात्रता को खत्म कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद यूजीसी (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी है। बता दें कि इससे पहले विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी (Phd) की योग्यता का होना जरूरी था। लेकिन अब उम्मीदवार केवल नेट की परीक्षा पास करके भी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ा पाएंगे।
