Fact Check: केंद्र सरकार (Central Government Scheme) की ओर से कई सरकारी स्कीम चलाई जाती हैं। जिसमें महिलाओं, स्टूडेंट्स और कई गरीबों के लिए कई तरह की सहायता मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा कई राज्य सरकारों की ओर से भी स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप दिए गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि एजुकेशन मिनिस्ट्री 5 लाख स्टूडेंस को फ्री लैपटॉप देने का ऐलान किया है। इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है। जिसमें अप्लाई करने के लिए कहा गया है।
PIB ने इस मैसेज की सच्चाई के बारे में फैक्ट चेक के जरिए पता लगाया है। पीआईबी ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। पीआईबी ने कहा कि सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें एक लिंक भी दिया गया है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से फ्री में 5,00,000 लैपटॉप दिए जा रहेहैं। यह सभी लैपटॉप स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे। PIB का कहना है कि यह फेक मैसेज है। केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है।
PIB का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें। पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि इसे आगे फॉरवर्ड न करें। ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरा बढ़ जाएगा।
वारयल मैसेज का करा सकते हैं फैक्ट चेक
अगर आपके पास में भी कोई इस तरह के मैसेज आते हैं तो आप इनकी सच्चाई जान सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके अलावा WhatsApp नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं।