इंडिया साल 2030 तक 65 फीसदी बिजली का उत्पादन नॉन-फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से करेगा। पावर एंड न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर RK Singh ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख उद्योग चैंबर CII के ग्रीन एनर्जी के एक कार्यक्रम में यह बात कही।
इंडिया साल 2030 तक 65 फीसदी बिजली का उत्पादन नॉन-फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से करेगा। पावर एंड न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर RK Singh ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख उद्योग चैंबर CII के ग्रीन एनर्जी के एक कार्यक्रम में यह बात कही।
सिंह ने कहा कि हमने अगले 10 साल के लिए यह लक्ष्य तय किया है, लेकिन देश में इससे ज्यादा बिजली का उत्पादन नॉन-फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से होगा। उन्होंने कहा कि 2030 तक इंडिया की सोलर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 90 गीवावॉट की होगी। अभी यह 20 गीगावॉट है।
पावर मिनिस्टर ने कहा कि करीब 15-20 गीगावॉट के सोलर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी तैयार करने पर काम चल रहा है। प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम -2 के तहत इंडिया में 40 गीगावॉट की फैसिलिटी तैयार होगी। उन्होंने कंपनियों से हाई-एफिशिएंसी सोलर इक्विपमेंट का उत्पादन शुरू करने की अपील की, जबकि 80 गीगावॉट कैपेसिटी तैयार करने पर काम चल रहा है।
इंडिया ने साल 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी पैदा करने का प्लान बनाया है। सिंह ने कहा, "हम 2030 तक न सिर्फ 65 फीसदी रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन करेंगे बल्कि हमारी क्षमता इससे भी ज्यादा होगी।" उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने 2.5 करोड़ टन ग्रीन हाइड्रोजन कैपेसिटी में दिलचस्पी दिखाई है। ग्रीन हाइड्रोजन कैपेसिटी 3.5 से 4 करोड़ टन हो सकती है।
अगले एक दशक में देश में बिजली की मांग बढ़कर दोगुनी हो जाने की उम्मीद है। सिंह ने इसके लिए प्राइवेट सेक्टर से 50 लाख करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट टारगेट में मदद करने की अपील की है। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में पिछले हफ्ते शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पावर एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर्स के कॉन्फ्रेंस में यह अपील की थी।
सरकार का मानना है कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए 24 घंटे बिजली की सप्लाई बहुत जरूरी है। इसके लिए पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन में निवेश बढ़ाने की जरूरत होगी। सरकारी, प्राइवेट सहित कई स्रोतों से इसके लिए फंड जुटाना होगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी समूह ने ग्रीन एनर्जी में बड़े निवेश का ऐलान किया है। रिलायंस जामनगर में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एक गीगा फैक्ट्री बनाने का ऐलान किया है। अडानी समूह भी रिन्यूएबल एनर्जी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।