Get App

पावर मिनिस्टर RK Singh ने कहा, 2030 तक इंडिया 65% बिजली रिन्यूएबल एनर्जी से बनाएगा

सिंह ने कहा कि हमने अगले 10 साल के लिए यह लक्ष्य तय किया है, लेकिन देश में इससे ज्यादा बिजली का उत्पादन नॉन-फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 2:42 PM
पावर मिनिस्टर RK Singh ने कहा, 2030 तक इंडिया 65% बिजली रिन्यूएबल एनर्जी से बनाएगा
इंडिया ने साल 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी पैदा करने का प्लान बनाया है।

इंडिया साल 2030 तक 65 फीसदी बिजली का उत्पादन नॉन-फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से करेगा। पावर एंड न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर RK Singh ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख उद्योग चैंबर CII के ग्रीन एनर्जी के एक कार्यक्रम में यह बात कही।

सिंह ने कहा कि हमने अगले 10 साल के लिए यह लक्ष्य तय किया है, लेकिन देश में इससे ज्यादा बिजली का उत्पादन नॉन-फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से होगा। उन्होंने कहा कि 2030 तक इंडिया की सोलर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 90 गीवावॉट की होगी। अभी यह 20 गीगावॉट है।

यह भी पढ़ें : क्यों इनफ्लेशन कंट्रोल में नहीं आया? RBI को सरकार को देना होगा इस सवाल का जवाब

पावर मिनिस्टर ने कहा कि करीब 15-20 गीगावॉट के सोलर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी तैयार करने पर काम चल रहा है। प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम -2 के तहत इंडिया में 40 गीगावॉट की फैसिलिटी तैयार होगी। उन्होंने कंपनियों से हाई-एफिशिएंसी सोलर इक्विपमेंट का उत्पादन शुरू करने की अपील की, जबकि 80 गीगावॉट कैपेसिटी तैयार करने पर काम चल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें