PSEB 10th Result 2024: 10वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, अदिति ने कर दिया कमाल, 100% मिले नंबर

PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लुधियाना की अदिति ने टॉप किया है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 2:54 PM
Story continues below Advertisement
PSEB 10th Result 2024: 10वीं परीक्षा का स्कोरबोर्ड 19 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

Punjab Board Results:  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 97.24 फीसदी छात्र पास हुए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत कुल 96.47 फीसदी दर्ज किया गया है। लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Teja Singh Independent Senior Secondary School) शिमलापुरी की अदिति (Aditi) ने टॉप किया है। उन्हें 650 में से 650 नंबर मिले हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर भी तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी (Teja Singh Swatantra Memorial Senior Secondary School) की ही अलीशा शर्मा (Alisha Sharma) दूसरे स्थान पर रही है। उन्हें 650 में से 645 नंबर मिले हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर करमनप्रीत कौर (Karmanpreet Kaur) हैं। इन्हें भी 650 में से 645 अंक मिले हैं।  इस बार की बोर्ड परीक्षा में 11 ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे। जिसमें से 10 लोग पास हो गए हैं।

Punjab Board Results: साल 2023 में इतने प्रतिशत छात्र हुए थे पास


छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://pseb.ac.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट आज (18 अप्रैल 2024) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया। बता दें कि इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक कराई गईं थी। इसमें करीब 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं साल 2023 में कुल 97.54 फीसदी छात्र पास हुए थे। जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.46 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.73 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 2.8 लाख छात्र शामिल हुए थे।

Punjab Board Results: शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट बेहतर

पंजाब के 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ गए हैं। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र ज्यादा पास हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में 97,586 परीक्षा देने वाले बच्चों में से 94,270 पास हुए हुए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत 96.60 रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 183,512 बच्चों में से 179,078 बच्चे पास हुए हैं। यहां 97.58 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

1 - सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

2 – फिर होमपेज पर, 'PSEB Class 10 result 2023' लिंक पर क्लिक करें।

3 – इसके बाद अपना नाम और रोल नंबर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।

4 - फिर पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

5 - इसे चेक करें और ऑनलाइन ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

UP Board Result 2024: यूपी के 10वीं और 12वीं के 55 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार, यहां ऑनलाइन चेक करें मार्क्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।