UP Board Result 2024: यूपी के 10वीं और 12वीं के 55 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार, यहां ऑनलाइन चेक करें मार्क्स

UP Board Result 2024 Updates: आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आएंगे। उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) अपनी आधिकारिक वेबसाइटों https://results.upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (High School) और कक्षा 12वीं (Intermediate) का रिजल्ट आएगा, जिसे छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
UP Board Result 2024 Updates: आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ सकते हैं।

UP Board Result 2024 Updates: आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) अपनी आधिकारिक वेबसाइटों https://results.upmsp.edu.in/ और upresults.nic.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (High School) और कक्षा 12वीं (Intermediate) का रिजल्ट आएगा, जिसे छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र ये रिजल्ट अपने बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर के जरिये देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का आएगा रिजल्ट

यूपीएमएसपी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत और जिले वार रिजल्ट बताएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड इस लिंक upmsp.edu.in upresults.nic.in पर आ जाएगा।


55 लाख से अधिक छात्रों ने दिये एग्जाम

22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 55 लाख से अधिक छात्र ने परीक्षा दी थी। कक्षा 10 के लिए 29,47,311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 25,77,997 छात्रों ने कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा के लिए अप्लाई किया था। 3 करोड़ से अधिक आंसर शीट का वैल्युशन किया गया। कक्षा 10 के लिए 1.76 करोड़ आंसर शीट और क्लास 12 के लिए 1.25 करोड़ आंसर शीट चेक की गई हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://results.upmsp.edu.in/ पर जाएं।
  2. कक्षा 10 या 12 रिजल्ट 2024 का लिंक खोलें।
  3. अपने रोल नंबर से लॉगइन करें।
  4. अपना रिजल्ट चेक करें। यहां आपको अपने मार्क्स मिल जाएंगे।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

  1. upmsp.edu.in
  2. upresults.nic.in

देश के इस राज्य में भीषण गर्मी के कारण आज से स्कूल बंद, 3 दिन की छुट्टी का किया ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।