Punjab Board Results: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 97.24 फीसदी छात्र पास हुए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत कुल 96.47 फीसदी दर्ज किया गया है। लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Teja Singh Independent Senior Secondary School) शिमलापुरी की अदिति (Aditi) ने टॉप किया है। उन्हें 650 में से 650 नंबर मिले हैं।
