Railway Recruitment 2022: अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने अप्रेंटिस के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर समेत कई ट्रेड्स में 3000 से ज्यादा अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुल 3115 पद भरे जाएंगे। 30 सितंबर 2022 से फॉर्म भरना शुरू हो गया है। आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2022 है।
जानिए किस डिवीजन में कितनी निकली वैकेंसी
कांचरापाड़ा वर्कशॉप - 187 पद
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 10वीं में 50 फीसदी नंबरों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड जैसे वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन, वायरमैन, बढ़ई और पेंटर (सामान्य) में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
न्यूनतम उम्र आयु 15 साल और अधिक से अधिक 24 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी और अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी।
जनरल, OBC, और ईडब्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग समेत सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए फ्री है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcrecruit.co.in पर जाएं।
‘Link for filling up of Online application for Engagement of Act Apprentices for Training Slot in Eastern Railway Units, Notice No. RRC-ER/Act Apprentices /2022-23.’ लिंक पर जाना होगा।
यहां मांगी गई डिटेल्स भरें।
‘Click To Proceed Further’ लिंक पर जाएं।
ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर समेत मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
अब अपनी यूनिट वरीयता चुनें।
स्कैन किए गए फोटोग्राफ, सिग्नेचर और भर्ती से से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।