Railway Recruitment 2022: अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने अप्रेंटिस के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर समेत कई ट्रेड्स में 3000 से ज्यादा अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
