School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में आज भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 10:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
12वीं तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि लखनऊ जनपद के समस्त क्षेत्र में मौसम विभाग द्वारा 11 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की जारी चेतावनी को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बोर्ड के 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने निदेशक उच्च शिक्षा और समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


ये भी पढ़ें- Mahakal Corridor: पीएम मोदी आज महाकाल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, जानें प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी रोचक बातें

उन्होंने कहा कि इस अवधि में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा जारी ऐसे आदेश उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी प्रभावी होंगे।

बता दें कि रविवार को लखनऊ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। यह आदेश सभी शिक्षा मंडलों के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के लिए था, जहां अधिकांश जिलों में सोमवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था। वहीं अलीगढ़ में 12 अक्टूबर तक स्कूल बंद करने तक का आदेश है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।