Get App

School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में आज भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 10:46 AM
School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में आज भी बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
12वीं तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि लखनऊ जनपद के समस्त क्षेत्र में मौसम विभाग द्वारा 11 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की जारी चेतावनी को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बोर्ड के 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने निदेशक उच्च शिक्षा और समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 12वीं तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें