Get App

राजस्थान के स्कूलों में मनाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस, भजनलाल सरकार ने जारी किया कैलेंडर

Ramlala Pran Pratishtha Day in Rajasthan Calendar: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने अब से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिवस मनाने का फैसला किया है। 22 जनवरी को यह दिवस मनाया जाएगा। वहीं इस बार स्कूलों में रक्षा बंधन 17 अगस्त को मनाया जाएगा। ये त्योहार 19 अगस्त को है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 12:39 PM
राजस्थान के स्कूलों में मनाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस, भजनलाल सरकार ने जारी किया कैलेंडर
Ramlala Pran Pratishtha Day in Rajasthan Calendar: राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीन दिन पहले कैलेंडर को लॉन्च किया था।

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस (Ramlala Pran Pratistha Diwas) को अब उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 22 जनवरी को राजस्थान के सरकारी स्कूलों (Rajasthan Govt Schools) में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाने का फैसला किया गया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने इस तिथि को वार्षिक उत्सव दिवसों की सूची (Annual Celebration Days List) में शामिल कर लिया है। इस कैलेंडर में बताया गया है कि स्कूलों में कौन-कौन से त्यौहार और दिन मनाए जाएंगे। हालांकि इस कैलेंडर में यह नहीं बताया गया है कि इस दिवस को कैसे और किस तरह मनाया जाएगा। कितने दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कैलेंडर के मुताबिक, छात्रों को इन दिनों के बारे में चर्चा करनी चाहिए। दिन के महत्व को समझना चाहिए। साथ ही, छात्रों को उस दिन के महत्व को दर्शाते हुए चित्र भी बनाना चाहिए। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीन दिन पहले ही यह कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार, छात्र स्कूल में रक्षा बंधन भी मनाएंगे। इस दिन छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को राखी बांधेंगे।

2 दिन पहले मनाया जाएगा रक्षाबंधन

दरअसल, इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को है। ऐसे में स्कूलों में रक्षाबंधन का त्योहार 17 अगस्त को मनाया जाएगा। यह कैलेंडर स्कूलों के लिए एक गाइड की तरह है। जिसमें कई त्योहारों और दिनों के बारे में बताया गया है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर छुट्टी रखी जाएगी या फिर स्कूल में उत्सव होगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इस कैलेंडर में मौजूदा शैक्षणिक सत्र के बारे में, त्योहार, अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट दी गई है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिवालर ने कहा कि रामलला प्रआम प्रतिष्ठा दिवस को कैलेंडर में शामिल किया गया है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। हम इस बारे में एक्सपर्ट्स से सलाह ले रहे हैं कि स्कूलों में इस दिवस को किस तरह से मनाया जा सकता है। 22 जनवरी को यह स्कूलों में मनाया जाएगा। इस दिन छुट्टी नहीं रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें