RBI BRBNMPL Recruitment 2022: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL/Company) में असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 है।
डिप्टी मैनेजर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर सीविल इंजीनियरिंग बैंकग्राउंड- 5 पद
असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस एंड अकाउंड बैंकग्राउंड- 6 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी)- 4 पद
किसी भी पदों के लिए अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को को जारी किया गया ऑफिशियल नोटिस देखना होगा। हर एक पद के लिए अलग-अलग योग्यता है।
डिप्टी मैनेजर के लिए 37 साल
असिस्टेंट मैनेजर के लिए 31 साल
असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) के लिए 45 से 52 साल
सबस पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के जरिए भर्तियां की जाएंगी।
इसे ऑफलाइन करना होगा। इसके लिए आपको बैंक पे ऑर्डर / डीडी, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, टेस्टीमोनियर जैसी तमाम जानकारी लिखने के बाद एक एप्लीकेशन भेजना होगा। आप किस पद अप्लाई कर रहे हैं। इसकी जानकारी देनी होगी। आपको अपना फॉर्म नंबर 2/2022 से सीएफओ सह सीएस, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड नंबर 3 और 4, आई स्टेज, आई फेज, बीटीएम लेआउट, बन्नेरघट्टा रोड पोस्ट बॉक्स नंबर 2924, डी.आर. कॉलेज पीओ, बेंगलुरु – 560029 पर भेजना है।