RBI BRBNMPL Recruitment 2022: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL/Company) में असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 है।
