Rojgar Mela: 22 नवंबर को रोजगार मेले का दूसरा फेज, इन शहरों के युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela: रोजगार मेले का दूसरा चरण देश के 45 शहरों में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके पहले 25 रोजगार मेले का पहला चरण आयोजित किया गया था

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:56 AM
25 अक्टूबर को 75000 युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र बांटे थे।

Rojgar Mela: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 लाख रोजगार देने की घोषणा का दूसरा चरण कल यानी 22 नवंबर को होगा। केंद्र सरकार देशभर में 45 जगहों पर Rojgar Mela लगाएगी। इन 45 जगहों पर लगने वाले रोजगार मेला को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इसके साथ ही नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इस दौरान मेला सेंटर पर मोदी सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। उत्तरप्रदेश के 3 शहरों में आयोजित किया जाएगा। ऐसे ही बंगाल के 2 शहर शामिल किए गए हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में रोजगार मेला लगेगा।

दूसरे चरण में पोर्ट ब्लयेर, विशाखापट्टनम, इटानगर, गुवाहटी, पटना, चंडीगढ़, रायपुर, नई दिल्ली, पणजी, गुरुग्राम, सोनीपत, पंचकुला, श्रीनगर, उधमपुर, जम्मू, रांची, हजारीबाग, बैंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, लेह, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, पुणे, नागपुर, इंफाल, शिलांग, ऐज़वाल, दीमापुर, भुवनेश्वर, जालंधर, अजमेर, जोधपुर, गंगटोक, चेन्नई, शिवगंगा, हैदराबाद, अगरतला, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज, देहरादून, कोलकाता और सिलीगुड़ी शहरों के युवा शामिल होंगे।

UP Anganwadi Bharti 2022: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के 50,000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

45 मंत्री होंगे शामिल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोजगार मेले के दूसरे चरण में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारामण चेन्नई में रोजागर मेले में शामिल होंगे। वहीं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से, भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडे प्रयागराज से, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर गुरुग्राम से, पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह पटना से, पीएमओ के राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह नई दिल्ली से, उधमपुर से वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत 45 मंत्रियों को अलग अलग जगह पर रहने को कहा गया है। ये सभी मंत्री इन जगहों पर युवाओं से बातचीत करेंगे।

25 अक्टूबर को हुआ था पहला चरण

इससे पहले 25 अक्टूबर को रोजगार देने संबंधी पहला मेला आयोजित किया गया था। 25 अक्टूबर को 75000 युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र बांटे थे। इस साल जून में पीएम मोदी ने दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाों को नौकरी देने का ऐलान किया था। इनकी बहाली 38 मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।