UP Anganwadi Bharti 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बंपर वैकेंसी निकलने वाली हैं। इसके जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, यूपी आंगनबाड़ी सहायिका, यूपी आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पद बरे जाएंगे। इसमें 50000 से अधिक कैडिडेट्स की भर्तियां की जा सकती हैं। योगी सरकार ने इस भर्ती के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भर्तियां दो चरणों में की जाएंगी। पहले चरण में करीब 20,000 पद भरे जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 30,000 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद एक साल के भीतर भरे जाएंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद प्रस्तावित हैं। इसमें करीब 50000 पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों को चलाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है। एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया संबंधी पूरी जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। इसमें कैंडिडेट्स की उम्र कम से 21 साल और 35 साल तय की जा सकती है।
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
कैंडिडेट्स को को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती संबंधी लेटेस्ट अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर नज़र बनाए रखें। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों से पहले शिक्षकों की भी बड़े पैमाने पर भर्ती की जा सकती है। इस मामले में राज्य सरकार ने खाली पड़े पदों के बारे में जानकारी मांगी है।