Rozgar Mela: देश के रेल मंत्री (Union Minister for Railways) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने दावा किया कि केंद्र सरकार हर महीने करीब 16 लाख रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। रेल मंत्री केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force – CRPF) की ओर से अजमेर में आयोजित रोजगार मेला (Rozgar Mela) कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता नरेंद्र मोदी सरकार की एक अहम पहचान है। इस मौके पर उन्होंने कई कैंडिडेट्स को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी बांटे। बता दें कि पीएम मोदी ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
वैष्णव ने कहा कि पूरी दुनिया में आर्थिक संकट की स्थिति है। ऐसे हालात में भी भारत संभावनाओं से भरे एक ऊर्जा स्रोत के रूप में उभर कर आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आज हर वर्ग की जिंदगी बेहद आसान हो गई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से (राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम - Nation First, Always First) का मंत्र अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हीं लोगों ने जीत मिलती है। जिन लोगों ने हमेशा अपने कर्तव्य में राष्ट्र को पहले पायदान पर रखा है। युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि अगर वे सिर्फ एक ही बात, एक ही मंत्र याद रखें, तो उनके मन में कभी कोई संदेह नहीं होगा। वह मंत्र है 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट'। इस मौके पर रोजगार मेले में नौकरी पाए कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए।
71 हजार से अधिक युवाओं नियुक्ति पत्र बांटे गए
रोजगार मेले के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71,000 से अधिक युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,056 भर्तियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश जहां आदर्श आचार संहिता लागू है। लिहाजा इन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में 45 स्थानों पर हाल ही में केंद्र सरकार की भर्तियों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।