Get App

Rozgar Mela: रेल मंत्री का दावा - केंद्र में हर महीने पैदा हो रहे 16 लाख रोजगार के अवसर

Rozgar Mela: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए। रेल मंत्री ने कहा कि इस सरकार में हर महीने करीब 16 लाख रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 8:59 AM
Rozgar Mela: रेल मंत्री का दावा - केंद्र में हर महीने पैदा हो रहे 16 लाख रोजगार के अवसर
रेल मंत्री ने युवाओं से 'राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम' का मंत्र अपनाने की अपील की है।

Rozgar Mela: देश के रेल मंत्री (Union Minister for Railways) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने दावा किया कि केंद्र सरकार हर महीने करीब 16 लाख रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। रेल मंत्री केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force – CRPF) की ओर से अजमेर में आयोजित रोजगार मेला (Rozgar Mela) कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता नरेंद्र मोदी सरकार की एक अहम पहचान है। इस मौके पर उन्होंने कई कैंडिडेट्स को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी बांटे। बता दें कि पीएम मोदी ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

वैष्णव ने कहा कि पूरी दुनिया में आर्थिक संकट की स्थिति है। ऐसे हालात में भी भारत संभावनाओं से भरे एक ऊर्जा स्रोत के रूप में उभर कर आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आज हर वर्ग की जिंदगी बेहद आसान हो गई है।

युवाओं को दिया मंत्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से (राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम - Nation First, Always First) का मंत्र अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हीं लोगों ने जीत मिलती है। जिन लोगों ने हमेशा अपने कर्तव्य में राष्ट्र को पहले पायदान पर रखा है। युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि अगर वे सिर्फ एक ही बात, एक ही मंत्र याद रखें, तो उनके मन में कभी कोई संदेह नहीं होगा। वह मंत्र है 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट'। इस मौके पर रोजगार मेले में नौकरी पाए कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें