Salesforce: अगर आप आईटी प्रोफेशनल्स हैं तो आपके लिए बेहतर मौका जल्द ही सामने आना वाला है। सेल्सफोर्स इंडिया (Salesforce India) अगले साल जनवरी तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने की तैयारी में है। मौजूदा समय में कंपनी के पास 7,500 कर्मचारी हैं। कुल मिलाकर 2,500 और कर्मचारियों को बढ़ाने की तैयरी में है। कंपनी की चेयरपर्सन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अरुंधति भट्टाचार्य (Arundhati Bhattacharya) ने इस बात की जानकारी दी है।
