Sarkari Naukri: राज्य कर्मचारी चयन आयोग में निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी मोटी सैलरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission - OSSC) ने अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग में वैकेंसी निकली हैं

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 9:26 AM
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग में 36 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission - OSSC) ने अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग (statistics department) ओडिशा ने इंवेस्टिगेटर के पदों (OSSC Recruitment 2022) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।


इन तारीखों को रखें याद

कब से करें अप्लाई – 27 सितंबर 2022

अप्लाई करने की लास्ट डेट – 26 अक्टूबर 2022

RBI BRBNMPL Recruitment 2022: सरकारी पदों पर निकली शानदार वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, आर्ट्स या साइंस विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई 

कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://www.ossc.gov.in/Public/Pages/View पर अप्लाई कर सकते हैं। 27 सितंबर यानी आज से अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 36 पद भरे जाएंगे।

उम्र सीमा

कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।