SBI में हजारों की तादाद में निकली है PO की वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए बचा है केवल तीन दिन का वक्त

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में बड़े पैमाने पर प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ की पोस्ट के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। इस वैकेंसी के तहत हजारों की संख्या में पीओ उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा। हालांकि अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी करें क्योंकि इसकी डेडलाइन आने में अब केवल 3 दिनों का ही वक्त बाकी रह गया है

अपडेटेड Sep 24, 2023 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में बड़े पैमाने पर प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ की पोस्ट के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। इस वैकेंसी के तहत हजारों की संख्या में पीओ उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा।

अगर आफ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में बड़े पैमाने पर प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ की पोस्ट के लिए वैकेंसी को जारी किया गया है। इस वैकेंसी के तहत हजारों की संख्या में पीओ उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा। हालांकि अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी करें क्योंकि इसकी डेडलाइन आने में अब केवल 3 दिनों का ही वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में आइये अप्लाई करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में भी जान लेते हैं।

SBI में निकली है पीओ की वैकेंसी

SBI ने लगभग 2,000 पीओ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। स्टेट बैंक की इस वैकेंसी में अप्लीकेशन की शुरुआत 7 सितंबर से ही हो गई थी। वहीं इसमें फॉर्म अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2023 तय की गई है। अगर योग्यता की बात करें तो इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या फिर फाइनल सेमेस्टर में पहुंच गए छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि 31 दिसंबर से पहले उनको फाइनल डिग्री को जमा करना होगा।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में निकली है वैकेंसी, हर महीने मिलेगी 3 लाख रुपये से भी ज्यादा की सैलरी


अप्लाई करने के लिए क्या है एज क्राइटेरिया

जो भी उम्मीदवार SBI पीओ के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनकी उम्र 1 अप्रैल 2023 तक 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं अगर फॉर्म फीस की बात करें तो जनरल, EWS और OBC कटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी फॉर्म फीस नहीं है।

कैसे होगा सेलेक्शन और क्या है फॉर्म फीस

उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्री और मेंस एग्जाम के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा उनको इंटरव्यू राउंड से होकर भी गुजरना होगा। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 36000-1490/7-46430-1740/2-49910-1990/7-63840 के स्केल पर 41,960 रुपये की मंथली सैलरी मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।