भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में निकली है वैकेंसी, हर महीने मिलेगी 3 लाख रुपये से भी ज्यादा की सैलरी

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में कुल 67 पदों पर वैकेंसियों को जारी किया गया है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इनमें यंग प्रोशनल के पद पर 20 उम्मीदवार, एसोसिएट के पद पर 12 उम्मीदवार, कंसल्टेंट के पद पर 21 उम्मीदवार, और सीनियर कंसल्टेंट के पद पर 14 उम्मीदवार सेलेक्ट किए जाएंगे। इसके लिए 16 सितंबर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था

अपडेटेड Sep 23, 2023 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक काफी शानदार खबर है। दरअसल आपके पास मंत्रालय में नौकरी पाने का शानदार अवसर है

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक काफी शानदार खबर है। दरअसल आपके पास मंत्रालय में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। यह वैकेंसी भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से निकाली गई है। इसके लिए मंत्रालय की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल, एसोसिएट, कसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के पद शामिल हैं। अगर आप भी मंत्रालय में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास इसकी पूरी जानकारी का होना जरूरी है। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में निकली है वैकेंसी

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में कुल 67 पदों पर वैकेंसियों को जारी किया गया है। इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इनमें यंग प्रोशनल के पद पर 20 उम्मीदवार, एसोसिएट के पद पर 12 उम्मीदवार, कंसल्टेंट के पद पर 21 उम्मीदवार, और सीनियर कंसल्टेंट के पद पर 14 उम्मीदवार सेलेक्ट किए जाएंगे। इसके लिए 16 सितंबर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें 6 अक्टूबर तक अप्लाई कर पाएंगे।

SBI में हजारों की तदाद में निकली है वैकेंसी, जानें कहां से अप्लाई कर सकते हैं इसके लिए फॉर्म


कहां से कर सकते हैं अप्लाई

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्यता और बाकी की भी सारी डिटेल्स को मंत्रालय की ऑफीशियल वेबसाइट commerce.gov.in पर अवेलबल हैं। इसके अलावा इस वैकेंसी से जुड़े हर एक तरह के डिटेल वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं। वहीं अगर उम्र सीमा की बात करें तो यंग प्रोफेशनल के लिए 35 साल, एसोसिएट के लिए 45 साल, कंसल्टेंट के लिए 50 साल, और सीनियर कंसल्टेंट के लिए 65 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है वर्क एक्सपीरियंस और सैलरी

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में निकली इस वैकेंसी में यंग प्रोपेशनल के लिए 1 साल, एसोसिएट के लिए 3 साल, कंसल्टेंट के लिए 8 साल और सीनियर कंसल्टेंट के लिए 15 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। यंग प्रोफेसनल के लिए सैलरी 60,000 रुपये मंथली है। वहीं एसोसिएट के लिए सैलरी 80,000-145,000 रुपये मंथली है। कंसल्टेंट के लिए सैलरी 1,45,000 – 2,65,000 रूपये मंथली है। जबकि सीनियर कंसल्टेंट के लिए सैलरी 2,65,000 – 3,30,000 रूपये मंथली है। उम्मीदवार एक अप्लीकेशन फॉर्म भरकर और उसके साथ सीवी और सभी डॉक्युमेंट्स को भर कर recruitmente2@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।