SBI Vacancies 2022: SBI में 5000 से ज्यादा इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

SBI Vacancies 2022: SBI ने क्लर्क के पदों पर 5000 से भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्री और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 12:11 PM
जूनियर एसोसिएट पोस्ट पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 है।

SBI Vacancies 2022: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) ने क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट पदों पर 5000 से अधिक वैकेंसी निकाली है। इल पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन प्री और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट यानी ग्राहक सहायता और बिक्री के लिए 5008 पदों पर वैकेंसी निकाली है।


योग्यता 

किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए। जो फाइनल ईयर के छात्र हैं वो भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उन्हें सेलेक्शन होने पर 30.11.2022 को या उससे पहले मार्कशीट दिखानी होगी।

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिक से अधिक 28 साल है। (आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी)

फीस

C/ ST/ PWD/ XS – कोई शुल्क नहीं लगेगा।

सामान्य/ओबीसी - 750/- रुपये देना होगा।

IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में कई पदों पर वैकेंसी, 3 लाख तक होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

सेलेक्शन

प्रीलिम्स परीक्षा

मेन्स परीक्षा

भाषा परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।