SBI Vacancies 2022: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) ने क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट पदों पर 5000 से अधिक वैकेंसी निकाली है। इल पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन प्री और मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
