SBI PO Recruitment 2022: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officers -PO) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए 22 सितंबर 2022 से प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2022 है।
SBI के PO पद अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही अधिकतम उम्र 30 साल है। उम्र की गणना 01 अप्रैल 2022 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी और अन्य डिटेल के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें। इन पदों पर चयन होने के बाद हर महीने 63,840 रुपये सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
SC/ST/PWD के लिए कई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं जनरल और अन्य के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा। इसका पेमेंट ऑनलाइन ही करना होगा।
तीन चरणों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहले प्री परीक्षा होगी। इसके बाद चयन होने पर मेंस परीक्षा देनी होगी। फिर इसके बाद जीडी और इंटरव्यू होगा।
सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर Whats New के लिंक पर क्लिक करें। फिर State Bank of India SBI Probationary Officers Online Form 2022 for 1673 Post के लिंक पर जाएं। अब Click Here to Apply के ऑप्शन पर जाएं। अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन भर जाने के बाद प्रिंट लेना न भूलें।